2 March 2010

मज़हब

1.
मज़हब लाता है करीब,
इंसान को,
ईश्वर, अल्ला और ईशा के.
हजारों क़त्ल होके,
हो गए करीब,
ईश्वर, अल्ला और ईशा के.

2.
मज़हब तोड़ता है दीवार,
दिलों के बीच की,
राम, रहीम और पीटर के.
खंज़र उतरा था, ठीक
दिल की दीवारों में
राम, रहीम और पीटर के.

3.
मज़हब सिखा देता है हमें
जीने का ढंग,
हिन्दू सा, मुस्लिम सा, ईसाई सा.
क़त्ल कर लेते हैं हम
तभी तो,
हिन्दू सा, मुस्लिम सा, ईसाई सा.